रायपुर
छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। तीसरे चरण में छग की रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा व सरगुजा पर मतदान हो रहा है। इन सात सीटों पर कुल 1 करोड़ 39 लाख मतदाता हैं। सभी क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा। इन सातों सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है।
छत्तीसगढ़ में शाम पांच बजे तक सात लोकसभा सीटों पर 66.87 प्रतिशत मतदान हो चुका है। एक करोड़ 39 लाख एक हजार 285 मतदाताओं में से शाम पांच बजे तक 92 लाख 95 हजार 789 लोगों ने मतदान कर लिया । प्रदेश में दोपहर तीन बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। शाम बजे तक के आंकड़ों पर गौर करें तो रायपुर में 61.25 प्रतिशत, बिलासपुर में 60.05 प्रतिशत, दुर्ग में 67.33 प्रतिशत,कोरबा में 70.60 प्रतिशत,रायगढ़ में 75.84 प्रतिशत, सरगुजा में 74.17 प्रतिशत व जांजगीर-चांपा में 62.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
छत्तीसगढ़ में दोपहर तीन बजे के बाद भी मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। दरअसल, प्रदेश में मौसम का मिजाज दूसरे दिन की तुलना में आज बेहतर रहा। दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहने के कारण धूप का असर कम था, हालांकि बाद में कड़ी धूप में भी मतदाता टिके रहे। दोपहर 3 बजे तक 58.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिलासपुर-50.76,दुर्ग-58.06,जांजगीर चांपा-55.38, कोरबा-62.14, रायगढ़-67.87, रायपुर 51.66 और सरगुजा में 65.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। अभी तीन घंटे की रिपोर्ट आनी बाकी है। पिछली बार इन सात सीटों पर 71 प्रतिशत मतदान हुआ था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय