भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्व. प्रणब मुखर्जी की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व राष्ट्रपति स्व. मुखर्जी का जन्म 11 दिसम्बर 1935 में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में हुआ। वे भारत के तेरहवें राष्ट्रपति थे। उन्हें 26 जनवरी 2019 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। प्रणब मुखर्जी ने "द कोलिएशन ईयर्स: 1996-2012" पुस्तक भी लिखी। उन्होंने प्रमुख आर्थिक और रणनीतिक मंत्रालयों में लंबे समय तक योगदान दिया।
मुखर्जी अपने शुरुआती जीवन में वकालत और अध्यापन कार्य सहित पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। उनका निधन दिल्ली में 31 अगस्त 2020 को हुआ।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन