दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के पदाधिकारियों ने भी किया पौध-रोपण
मुख्यमंत्री चौहान ने लगाये नीम, कदम्ब, गूलर और गुलमोहर के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, कदम्ब, गूलर और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की सुषमा पटेल, प्रिया खीर और अन्य खिलाड़ियों ने पौधे लगाए। टीम ने लंदन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के अध्यक्ष राम राव वामनकर तथा सचिव श्रीमती करुणा राजुरकर ने दुष्यंत कुमार जयंती के अवसर पर संग्रहालय में आयोजित गतिविधियों के क्रम में पौधा-रोपण किया। समाजसेवी रजनीश सोनी ने अपने जन्म दिवस पर पौधे रोपे। इसके साथ ही कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स दतिया के अध्यक्ष गोविंद बिजपुरिया, महामंत्री गौरव रूसिया और सदस्य भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान