October 29, 2026

CG में 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, राज्य में अब तक 746 मिमी वर्षा

रायपुर

प्रदेश में फिर से मानसून एक्टिव होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश भर में अच्छी बरसात से सूख रहे फसलों को फिर से संभलने का मौका मिल गया है। सुबह से शाम और देर रात तक प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।

सरगुजा जिले में सूखे के हालात है लेकिन अब उत्तर छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, कबीरधाम, बस्तर और सुकमा जिलों के एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1 जून 2023 से 3 अगस्त तक राज्य में 746 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

बता दें कि प्रदेश के 15 जिलों में औसत कम बारिश हुई है। सरगुजा 62 फीसदी कम बारिश की वजह से सूखे की चपेट में है। ऐसे में अभी हो रही बारिश यहां के लिए अच्छे संकेत हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होने के बाद राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है।

 

You may have missed