दुर्ग.
दुर्ग जिले में आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक 35 वर्षीय युवक ने अपनी जीभ चाकू से काटकर शिव भगवान को अर्पित कर दी। घटना के बाद घायल को पुलिस और गांव वालों की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में अंजोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंजोरा चौकी क्षेत्र के थनौद गांव का रहने वाला राजेश्वर निषाद आज सुबह गांव के बाहर तलाब में नहाने के बाद चाकू से पहले अपनी जीभ काट दी उसके बाद एक पत्थर में कटी जीभ को रखकर भगवान शिव को अर्पित कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घायल राजेश्वर निषाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। घायल के छोटे भाई जागेश्वर निषाद ने बताया कि वह भक्ति भावना में लीन रहता था, चैत्र नवरात्रि में भी उसने पूरे 9 दिनों तक उपवास रखा था। अब उसने मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ा दी। भाई ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था। कुछ साल पहले देवादा में उसका इलाज भी कराया गया था। राजेश्वर निषाद गमला बनाने का काम करता था उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया है दूसरी पत्नी गूंगी है। फिलहाल घायल राजेश्वर निषाद का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय