टीकमगढ़
माननीय हितेंद्र सिंह सिसोदिया प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मई 2024 प्रातः 10:30 बजे नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय श्री हरीश वानवंशी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति जतारा के कर कमलों द्वारा किया गया ।
तहसील जतारा में नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु श्री हरीश वानबंशी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश,श्रीमती संगीता डाबर मौर्य, जीएमएफसी, श्री अभिषेक कुमार त्रिपाठी जेएमएफसी, श्रीमती विजया भारती यादव, श्री नारायण यादव,जेएमएफसी,जतारा की खंडपीठ गठित की गई। जिसमें न्यायालय के 100 लंबित प्रकरणों निराकरण हुआ। जिसमें 1080000 राशि का समझोता हुआ एवं बैंक,,नगर पालिका, विद्युत के कुल 80 पिलिटिगेशन प्रकरणों में राशि 952653 का समझोता हुआ इस प्रकार लंबित एवं पिलिटिगेशन 180 में 2032653 राशि का समझोता हुआ है और 288 लोग लाभान्वित हुए ।
उक्त लोक अदालत में राजीनामा करने वाले पक्षकार को न्याय प्रतीक के रूप में वृक्ष प्रदान किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष अधिवक्ता संघ जतारा श्री अमृतलाल चौबे, एवं अधिवक्ता श्री विनोद कुमार शर्मा, जयहिंद यादव, विनोद साहू, मोहम्मद सफी एव अन्य अधिवक्ता गण, के साथ साथ न्यायालय कर्मचारी देवराज रजक, अर्पित चौधरी, राकेश लोधी, स्वामी प्रसाद, राकेश साहू, संजीव खटीक,गजेंद्र सिंह, राजेश पटेरिया,सुनील सोनी,इम्तियाज खान, धीरज साहू,प्रमोद रावत,जितेंद्र बरार,आशीष गुप्ता अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू