बहरामपुर.
कांग्रेस नेता और बहरामपुर के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस ने देश के मशहूर उद्योगपतियों के खिलाफ बदनाम करने का अभियान क्यों चलाया। कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी ने उद्योगपतियों के खिलाफ यह अभियान इसलिए चलाया, क्योंकि उन्होंने (उद्योगपतियों) ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को पैसे नहीं भेजे।
मीडिया को साक्षात्कार देते हुए अधीर रंजन ने कहा कि अगर उद्योगपति कांग्रेस को पैसों से भरा बैग भेजेंगे तो, पार्टी उनके खिलाफ चुप हो जाएगी। तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर उद्योगपतियों के खिलाफ चुप्पी साधने को लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा था, "अदाणी और अंबामी से कांग्रेस ने कितना काला धन लिया?" पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "अगर यह आता, तो बहुत अच्छा होता। मुझे बहुत ज्यादा की जरूरत है। मैं एक बीपीएल सांसद हूं और मुझे पैसों की बहुत जरूरत है।" अधीर रंजन ने आगे कहा, "एक बीपीएल सांसद होने के नाते मेरे पास चुनाव में लड़ने के लिए पैसे नहीं है। अगर अदाणी एक बोरी पैसा भेज दे, तो मेरे लिए काफी होगा। उन्होंने दावा किया कि वह एक बीपीएल सांसद है, क्योंकि उन्हं दान में एक पैसा भी नहीं मिल रहा है।"

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन