वाराणसी
लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है जबकि चार चरणों पर मतदान होना बाकी है। यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट पर आखिरी यानि सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होगी। इसे लेकर 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।
ये हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 मई के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
14 मई का पीएम मोदी का कार्यक्रम मंगलवार 14 मई की सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे। सुबह 10.15 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे।नामांकन से पहले पौने ग्यारह बजे एनडीए नेताओं के साथ बैठक होगी।सुबह 11:40 बजे दाखिल करेंगे नामांकन पत्र। दोपहर 12.15 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।
एक जून को मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सीट पर एक जून को मतदान होना है। 13 मई की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करने वाले हैं, तो वहीं 14 मई की सुबह वह नामांकन करने जाएंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान