अंबिकापुर.
अंबिकापुर शहर से लगे सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के तहत अजिरमा ग्राम में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला एक युवक जो कि एक नाबालिक किशोरी से प्रेम करता था, प्रेमिका ने उसके साथ भागने से मना कर दिया तो इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने का वीडियो भी मोबाइल में बनाया है।
यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक अजिरमा निवासी अखिलेश ठाकुर उम्र 17 वर्ष का एक नाबालिक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक दूसरे जाति का था और उसे आशंका थी कि उसकी शादी नाबालिक किशोरी के परिजन उसके साथ नहीं करेंगे। इसके कारण वह उसके साथ भागना चाहता था, लेकिन युवती ने अपने प्रेमी को कहा कि अभी उसे पढ़ना है और वह उसके साथ नहीं जा सकती है। युवती के साथ चलने से मना करने पर आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय