बिलासपुर.
बिलासपुर में एक युवक को ऑनलाइन ठगी का शिकार होना पड़ा है। बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर ठग ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ली। कुछ देर बाद अकाउंट से करीब एक लाख 28 हजार 641 रुपये निकाल लिये। मामले में पचपेड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के युवक को बोनस प्वाइंट मिलने का झांसा देकर ठग ने क्रेडिट कार्ड से पूरी जानकारी ले ली।
कुछ देर बाद अकाउंट में से एक लाख से ज्यादा 28 हजार 641 उड़ा दिया फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी के रहने वाले दिलीप कुमार बर्मन पिता अमृतलाल बर्मन खेती किसानी का काम करता है। रोज की तरह वह 10 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे घर पर आराम कर रहा था। तभी अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के कर्मचारी होने की बात कही। युवक से बोनस प्वाइंट मिलने की जानकारी दी गई। इस पर युवक लालच में आकर सभी तरह की उसे जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 98 हजार 641 रुपये और सेविंग अकाउंट से 30 हजार रुपये पार हो गए। मोबाइल में रुपए कटने का मैसेज देखकर युवक के होश उड़ गए। इसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय