कोरबा
चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार सवार शिक्षक की जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई की। यह मामला करतला थाना अंतर्गत चचिया गांव के लुढुखेता मोहल्ला के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मोहल्ला के पास गुजरी सड़क में कार सीजी-13-एपी-8177 जा रही थी, तभी अचानक कार में आग लग गई। कार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक जगत राम बहेरा 39 वर्ष चला रहे थे। कार में आग लगने की वजह से वह चपेट में आ गया। आग से बचने के प्रयास में बाहर निकलने की कोशिश की, पर बुरी तरह झुलस गया और कार के समीप गिरने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना गांव के कोटवार ने करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह को दी। सूचना मिलने ही निरीक्षक आशीष सिंह स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। सीन आफ क्राइम यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी डा सत्यजीत सिंह कोसरिया भी स्टाफ समेत घटनास्थल पहुंचे। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह ने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी और शिक्षक को बाहर निकल भागने का मौका नहीं मिल सका। बुरी तरह झुलस जाने के बाद वह बाहर निकला, पर उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय