हापुड़
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो वाहनों की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है।
हादसे के बाद गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी हॉस्पिटल में सभी शव लाए गए। इसको लेकर हॉस्पिटल के डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि शुरुआत में 2 शव लाए जबकि बार 4 शव और लाए गए हैं। ये सभी शव पुलिस की मौजूदगी में लाए हैं। हमने शव को सौंप दिया है। वहीं इस रोड एक्सिडेंट को लेकर हापुड़ एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है।
हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे सभी 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि कार की हालात देखकर एक्सीडेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”