नई दिल्ली
कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में वह ऐलान कर दिया, जिसको लेकर पिछले कुछ महीनों से खूब अटकलें चल रहीं थीं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने साफ कह दिया कि वह जल्द ही आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाने जा रही है।
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में ईडी के वकील ने कहा, 'नए चार्जशीट में आम आदमी पार्टी को सह आरोपी बनाया जाएगा।' जांच एजेंसी के वकील ने आगे कहा कि आरोपी व्यक्तियों की ओर से आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी की कोशिश की जा रही है। सिसोदिया के लिए जमानत मांगते हुए सिसोदिया के वकील ने कहा कि ईडी और सीबीआई अभी भी लोगों की गिरफ्तारी कर रही है और ट्रायल के जल्द निष्कर्ष का सवाल नहीं है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान