बीजापुर.
बीजापुर जिले के ओड़सापारा में खेत में खेल रहे दो बच्चे आईईडी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक उन्हें प्रारंभिक सूचना मिली है कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाया गाया।
भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए आईईडी की चपेट में आने से ग्राम बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र लगभग 13 एवं बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम उम्र लगभग 11 की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद भैरमगढ़ थाना द्वारा गांव वालों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय