छिंदवाड़ा
मंगलवार को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम कार्यालय के पास पटवारी भवन में सीमांकन कराने के नाम पर 12000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों दबोचा है। पटवारी के पास से नगद जब्त कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
नक्शा दुरस्त करवाने के लिए मांगे थे रुपए
जानकारी अनुसार आवेदक चार गांव प्रहलाद निवासी किसान पांचलाल परतेती को नक्शा दुरस्त करवाना था, जिसके एवज में पटवारी रोहित मालवी ने 12000 की मांग की थी, इस बात से परेशान आवेदक ने जबलपुर लोकायुक्त में लिखित शिकायत की थी लोकायुक्त ने मामले की जांच करते हुए पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया रिश्वत में लिए गए नोट के बाद पटवारी के हाथ धुलाई गए जिससे पानी का रंग गुलाबी हो गया।
ट्रैप दल में स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त, निरीक्षक एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। तहसील कार्यालय में कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया।मई महीने में लोकायुक्त की टीम के ये पहली कार्रवाई है। हालांकि बीते महीनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई हुई है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन