October 20, 2026

17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाई संदिग्ध हालत में मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी

पलेरा
 मध्य प्रदेश  पलेरा थाना के वार्ड नंबर 12  में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाई पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी संदिग्ध हालत में मिला शव  परिजनों ने हत्या की आशंका जताई  छात्र अनिरुद्ध उर्फ कृष्णा प्रताप पिता विष्णुसिंह बोडा पहारी तहसील मऊरानीपुर का निवासी पलेरा में पढ़ाई कर रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार पलेरा के वार्ड नंबर 12 मे कॉलेज के पीछे निजी मकान में निवास कर रहा था सोमवार  रात्रि की घटना बताई जा रही है

सुबह रिश्तेदारो एवं परिजनों को जानकारी लगी तो पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया पुलिस ने पंचनामा नक्शा बनाया एफएसएल टीम पहुंची घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में पोस्टमार्टम किया गया है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया

You may have missed