- आँवला, करंज और टिकोमा के पौधे लगाए
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ प्रचारक स्व. गोपाल येवतीकर की स्मृति में स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। पौध-रोपण से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन पहुँच कर स्व. येवतीकर की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पौध-रोपण में वरिष्ठ समाजसेवी बनवारी लाल सक्सेना साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान ने करंज, आँवला और टिकोमा के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ वन विभाग से आज सेवानिवृत्त हो रहे जयदीप सिंह चौहान भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान 42 हजार किलोमीटर से अधिक वृक्षा-रोपण यात्रा मोटर साइकिल से पूर्ण की है। उन्हें जर्मनी के हैंबर्ग विश्वविद्यालय में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। पौध-रोपण में सुमीना सिंह चौहान, सर्वअनुभव सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौहान और अंजनी सिंह चौहान भी शामिल हुए।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान