कन्नौज
कन्नौज में पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला का शव बिना कपड़े के एक तालाब से बरामद किया है. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. यह मामला ठठिया थाना क्षेत्र के कौलेपुरवा गांव का है. बताया जाता है कि पति ने ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की है. दो महीने पहले दोनों की शादी हुई थी. लड़की बिहार की रहने वाली थी.
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिया जिले के थाना बरारा के कलमबाग गांव निवासी 22 वर्षीय रिक्की की शादी कन्नौज जिले के कौलेपुरवा गांव निवासी शीलू पुत्र राकेश के साथ 2 महीने पहले हुई थी. 15 मई को रिक्की की डेड बॉडी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव के तालाब से निर्वस्त्र हालत में बरामद की. पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ कर इसका पंचनामा भर के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
ग्रामीण ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पति ने ही पत्नी की पीट-पीट कर हत्या की है और शव को तालाब में फेंक दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि पति को पत्नी के विवाहेतर संबंध को लेकर शक था. इसी कारण उसने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और किसी को शक न हो, इसलिए शव को तालाब में फेंक दिया.
ग्रामीणों की मानें तो शीलू ने ही अपनी पत्नी की पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी है. इस बात की किसी को जानकारी ना हो. इसलिए उसने दो दिनों तक शव को अपने ही घर में रखा. जब डेड बॉडी से बदबू आने लगी तो उसने देर रात पास में ही मौजूद तालाब में फेंक आया. मामले में तिर्वा सीओ प्रियंका वाजपेई का कहना है कि डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया