नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य दिल्ली में स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शाम 4.25 बजे फोन के जरिये पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, ''सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। चंद मिनटों के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया।'' भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा कि विद्युत मीटर बॉक्स में शॉट सर्किट के कारण आग लगने की घटना हुई। डीएफएस के अधिकारी ने कहा, ''हमने आगे की जांच के लिए पुलिस को सूचना दे दी है।''

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान