कबीरधाम.
कबीरधाम जिला कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश श्रीनिवास तिवारी ने दिया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्लीपुर में 12 फरवरी 2020 की है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी सोनपाल चौहान पिता संतोष चौहान उम्र 24 निवासी ग्राम दुल्लीपुर ने अपने सगे जीजा मृतक अशोक चौहान को रुपए के लेन देन विवाद है।
मृतक अशोक चौहान को रुपए के लेन देन विवाद के चलते टंगिया से मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने वारदात के एक दिन बाद यानी 13 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में चली सुनवाई बाद आरोपी को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वह तब से जेल में बंद है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय