August 27, 2026

नन्हीं नृत्यांगना रित्वी नीरज चन्नावार ने बढ़ाया बिलासपुर का मान

बिलासपुर

अखिल नटराजन अंतर सांस्कृतिक संघ नागपुर के तत्वावधान में नृत्य अनुभूति आल इंडिया दसवीं राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन 11 सितंबर से ब्राह्मणवाड़ा माटुंगा मुंबई में किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ बिलासपुर के शिव शक्ति कला संस्था से रित्वी नीरज चन्नावार ने प्रतिभागी के रूप में यहां अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी।

कथक नृत्य माइनर कैटेगरी में बहुत ही शानदार परफार्म के लिए देश भर के प्रतिभागियों में तीसरा स्थान पाने में सफल रही। 6 वर्ष की रित्वी नीरज चन्नावार ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की कक्षा 1 की छात्रा ह,ै जो कि विगत कुछ माह से नृत्य प्रशिक्षण ले रही है । रित्वी की इस सफलता का श्रेय उनकी नृत्य शिक्षिका सुश्री राधिका पाखी को जाता है। रित्वी की सफलता से परिवारजन एवं स्कूल में हर्ष व्याप्त है,यह बिलासपुर शहर के लिए भी गौरव की बात है।

You may have missed