इंदौर
जूनी इंदौर थाना पुलिस ने जिम संचालक अजीत खानचंदानी पर अपहरण, मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपित ने एडवाइजरी फर्म से जुड़े तुषार भरथरे का अपहरण कर लिया। जबरदस्ती लाखों रुपये वसूल लिए। मारपीट कर इंजेक्शन लगाए और धमका कर भगा दिया। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।
टीआइ शैलेंद्रसिंह जादौन के मुताबिक, साईं विला पैलेस कालोनी निवासी तुषार कुंजबिहारी भरथरे से अजीत का लेन-देन था। तुषार ने शेयर बाजार में रुपये निवेश करवाए थे। अजीत को उसमें 50 लाख रुपये से ज्यादा का घाटा हो गया। 14 सितंबर को उसने तुषार को मिलने के बहाने बुलाया और हथियार दिखाकर सिंधी कालोनी स्थित गोदाम पर ले गया।
नेट बैंकिंग से खाते में डलवाए रुपये
अजीत ने तुषार के साथ मारपीट की और 50 हजार रुपये नकद ले लिए। नेट बैंकिंग के माध्यम से बेटे के खाते में एक लाख 10 हजार, पत्नी स्वाति के खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा लिए। तुषार का एटीएम छीन लिया और नौकर मनीष के माध्यम से करीब 50 हजार रुपये निकलवा लिए। उसके साथ मारपीट की और नशीले इंजेक्शन लगा दिए।टीआइ के मुताबिक तुषार घबरा कर राजगढ़ चला गया। गुरुवार को उसने अफसरों को घटना बताई और अजीत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया।टीआइ के मुताबिक पुलिस आरोपितों को ढूंढ रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू