पुणे.
महाराष्ट्र के पुणे में तूफान के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया। इस हादसे में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह हॉल के बाहर शनिवार की शाम पांच से छह बजे के बीच बिलबोर्ड जमीन पर गिर गया।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि शनिवार को तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिर गया। यह गुलमोहर लॉन विवाह हॉल के बाहर एक घोड़े और एक बैंड पार्टी द्वारा लाए गए कुछ वाहनों पर गिरा। घायल घोड़े को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि यह घटना हाल ही में मुंबई के घाटकोपर में एक विशाल बिलबोर्ड के गिरने के बाद घटी। इस हादसे में 16 लोगों की जान चली गई थी।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”