रायपुर
राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां कलकत्ता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस की S-6 कोच समेत 2 से 3 डिब्बों पर लोहे का खंभा गिर गया. बोगी पर लोहे का खंभा गिरने से ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का हाथ कट गया, जबकि एक मासूम समेत तीन यात्रियों को चोटें आई है. इस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जीआरपी, आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच हादसा हुआ है.
जानकारी के अनुसार, कोलकाता से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जा रही शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18030) के ट्रेन एस 6 सहित पास के दो-तीन एसी कोच पर रायपुर और उरकुरा के बीच बिजली का खंभा गिर गया. इससे कोच को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ यात्रियों को भी चोट आई है. ट्रेन के रायपुर स्टेशन में पहुंचने पर चोटिल ट्रेन में सवार एक मासूम सहित तीन यात्रियों को अस्पताल भेजा गया. वहीं जांच के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंच गई है.
क्या कहा सीनियर डीसीएम ने
रेल अधिकारी सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने बताया कि 3 से 4 यात्रियों की चोट लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं कुछ यात्रियों को हल्की चोट लगी है, उन्हें आराम के लिए एसी कोच में भेजा गया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय