रायपुर
बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित आवास सम्मेलन में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजधानी रायपुर से बिलासपुर तक का सफर ट्रेन से करेंगे। इसके बाद वहां से कार के द्वारा आवास सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना होंग।
बताया जाता है कि राहुल गांधी नई दिल्ली से विमान सेवा द्वारा सुबह 9 बजे माना विमानतल पहुंचेंगे जहां से कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करते हुए विश्राम गृह तक लेकर जाएंगे। फिर 11.15 बजे रायपुर बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचे के बाद कांग्रेस विधायक की अगुवानी में रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और फिर से वहां से कार में सवार होकर तखतपुर में आयोजित आवास सम्मेलन में शमिल होने के लिए रवाना हो जाएगा। शाम 5 बजे भी वे बिलासपुर से एलटीटी एक्स्प्रेस से रायपुर आकर सवा आठ बजे के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय