जब गर्मी का मौसम आता है तो हम सभी को बार-बार प्यास लगती है और ऐसे में हर थोड़ी देर में कुछ ना कुछ पीने का मन करता है। यूं तो पानी को पीने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। हालांकि, हर बार पानी पीना थोड़ा बोरियतभरा हो सकता है। अधिकतर लोगों को बार-बार पानी पीना अच्छा नहीं लगता है और इसलिए वे अन्य ऑप्शन की तलाश करते हैं। ऐसे में आप कई अलग-अलग तरह के मिल्कशेक पी सकते हैं। यूं तो हर मिल्कशेक का अपना एक अलग टेस्ट होता है, लेकिन ओरियो मिल्कशेक बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद आता है।
अमूमन लोग कैफे जाकर ओरियो शेक ऑर्डर करते हैं। यह काफी महंगा पड़ता है और हर बार कैफे जाना भी संभव नहीं है। ऐसे में अगर आप चाहें तो खुद घर पर भी कैफे स्टाइल ओरियो शेक बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और आप चुटकियों में इसे तैयार कर सकते हैं।
ओरियो शेक बनाने के लिए क्या चाहिए-
• 4-5 ओरियो कुकीज़
• एक कप वेनिला आइसक्रीम
• 1/2 कप ठंडा दूध
• गार्निश के लिए अतिरिक्त ओरियो कुकीज़ (वैकल्पिक)
• व्हीप्ड क्रीम (टॉपिंग के लिए)
घर पर ओरियो शेक कैसे बनाएं-
• ओरियो शेक बनाने के लिए वेनिला आइसक्रीम को फ्रीजर से निकालें और इसे कुछ मिनटों के लिए नरम होने दें।
• अब आप ओरियो कुकीज़ को क्रश करें। इसके लिए आप बेलन या गिलास के तले का उपयोग कर सकते हैं। अगर चाहें तो इसके लिए फूड प्रोसेसर की मदद भी ली जा सकती है।
• अब एक ब्लेंडर में वेनिला आइसक्रीम और क्रश की हुई ओरियो कुकीज़ डालें।
• साथ ही इसमें दूध डालें। आप दूध की मात्रा मिल्कशेक की कंसिस्टेंसी के आधार पर कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि यह स्मूथ और क्रीमी हो जाए।
• अगर मिल्कशेक बहुत गाढ़ा है, तो थोड़ा और दूध डालकर फिर से ब्लेंड करें। यदि यह बहुत पतला है, तो इसमें थोड़ी और आइसक्रीम डालकर स्मूथ होने तक मिलाएं।
• अब ओरियो मिल्कशेक को गिलासों में डालें।
• अगर चाहें तो मिल्कशेक के ऊपर व्हीप्ड क्रीम और ओरियो कुकी के टुकड़ों से गार्निश करें।
• आपका टेस्टी-टेस्टी ओरियो मिल्कशेक बनकर तैयार है। परिवार के साथ बैठकर इसे एन्जॉय करें।

More Stories
भारत समेत इन देशों में एंटीबायोटिक्स को लेकर क्यों बढ़ी चिंता
भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर की राह भटकी 04 वर्षीय बालिका, डायल 112/100 जवानों ने परिवार से मिलाया*
मेथी खाकर वजन घटाएं, बाल चमकाएं…