भाटापारा.
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पिता और तीन साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि 16 मई को ग्राम खम्हरिया में बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, सर्किबार गांव के रहने वाले चेतन यादव अपनी तीन साल बेटी रितु यादव के साथ ग्राम खपराड़ीह सगाई समारोह में शामिल होने आये थे। सगाई कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे, तभी खम्हारिया गांव में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक ने सामने टक्कर मार दी। हादसे में चेतन यादव और उनकी तीन साल की बेटी रितु दूर जा गिरे। टक्कर इतनी तेज थी घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय