इंदौर
इंदौर शहर में एक भाजपा विधायक के पोते द्वारा कथित तौर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय विजय दांगी के रूप में हुई है। वह एलएलबी का छात्र था और इंदौर में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस प्रेम प्रसंग सहित हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर के पास राजगढ़ के खिलचीपुर सीट से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने विजय दांगी ने सोमवार रात को इंदौर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
सुसाइड नोट में लिखा-.मेरी फ्रेंड के सामान को हाथ मत लगाना
पुलिस को विजय के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी एक महिला मित्र द्वारा दिए गए सामान को हाथ नहीं लगाने और उसे किसी तरह से परेशान न किए जाने की बात भी लिखी है। विजय ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि उसका अपनी दोस्त से किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसके कारण वह यह कदम उठा रहा है।
पढ़ाई में काफी होशियार था विजय
मृतक विजय विधायक हजारीलाल दांगी के बेटे बाबूलाल डांगी का बेटा था। वह बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार था। एलएलबी की पढ़ाई के लिए वह दो साल पहले इंदौर में रहने आया था। इस घटना के बाद परिवार काफी आहत है और वह मीडिया से किसी प्रकार की कोई बात नहीं कर रहा है।
गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल यादव की मानें तो परिजनों के इंदौर आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। वहीं छात्र के कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस उसके मोबाइल का लॉक खुलवाने के बाद उसमें से जानकारी हासिल करेगी और सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू