दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 2 जन मिलिशिया नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं। DRG और CRPF की टीमों ने सर्चिंग के दौरान दोनों नक्सलियों को छुपते हुए देखा और फिर घेराबंदी कर नक्सलियों को धर दबोचा।
दरअसल, यह दोनों नक्सली केशापारा और पोटाली में बन रहे रोड के सुरक्षा में लगे जवानों को देख कर छुप रहे थे। इसी दौरान डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमों ने इन्हें देखते ही घेराबंदी कर दी और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें, पुलिस की पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने मिलिशिया के पद पर काम करना स्वीकार किया है। सेना ने इनके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, 3 किलो वजनिय, 2 नग डेटोनेटर, बिजली वायर, 1 नग सेल, 5 नग बम पटाखा और नक्सल पर्चा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय