कबीरधाम/कवर्धा.
कबीरधाम जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के रूप में रजिस्टर्ड किया है। 24 मई को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच इस पर सुनवाई करेगी। कवर्धा जिले में कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी के पास कल यानी सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे यह हादसा हुआ।
सभी ग्रामवासी सेमहारा के रहने वाले थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप से वापस आ रहे थे। मारे गए लोगों में 18 महिला व एक पुरुष शामिल हैं। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने से वाहन बंजारी घाट बाहपानी के मोड़ के पास 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। ड्राइवर दिनेश से पुलिस जानकारी ले रही है। हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौत हो गई थी, चार लोगों ने कुकदूर के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिकअप में 36 लोग सवार थे। ये सभी लोग जंगल गए थे और तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आ रहे थे, तभी मोड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खाई में जा गिरा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय