वाराणसी
वाराणसी जिले के भुलेटन मंदिर के पास पियरी में बुधवार की दोपहर बाद भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर कोई बुझाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेट की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रही है। स्थानीय लोग भी आग बुझाने के लिए कोशिश में जुटे रहे।
शहर के पौश इलाके में आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। लोग आग की लपटों को देखकर सहम उठे। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल गए। आग लगने की वजह ज्वलनशील केमिकल बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि अभी तक कोई हताहत की सूचना नहीं है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान