इंदौर
शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे छात्र
जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई।
देवास निवासी थे दोनों छात्र
दोनों देवास निवासी बताए गए हैं। दिव्यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्पताल भिजवा दिए हैं।
देर रात हुई घटना
पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात हुई। दोनों छात्रों की हाईलेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कैसे हुआ इस बात की अभी जांच की जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान