भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास परिसर में नारियल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ विजय नारायण चौबे ने शासकीय सेवा पूर्ण करने पर पौधा रोपा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ तथ जीवन के अन्य महत्वपूर्ण दिवसों और परिचितों व परिजनों के पुण्य स्मरण में पौध-रोपण के लिए जनसामान्य को निरंतर प्रेरित करते रहे हैं। उनकी प्रेरणा से प्रदेश में पौध-रोपण गतिविधि से लोग आत्मीय रूप से जुड़े हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन