जगदलपुर.
कुम्हरावंड में रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रात के वक्त युवक किसी काम से घर से निकला था। सुबह के वक्त एक शख्स ने उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कुम्हरावंड नयापारा निवासी प्रकाश कश्यप पिता सहदेव 25 वर्ष बीती रात अपनी बाइक लेकर किसी काम से निकला, जिसके बाद रात भर नही आया, सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि एलआईसी कंगोली तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन ने प्रकाश की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर आ पहुंचे। जहां शव को झाड़ियों से बाहर निकाला गया और पीएम के लिए भिजवाया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय