कोरबा.
कटघोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। सेहत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किशोरी का नाम भारती केंवट था, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी किसी को नहीं पता है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतका के पिता साध राम ने साथ में बताया कि रात के वक्त दोनों ने एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई और वह भी अपने कमरे में सो गया। जब सुबह उठी तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती देख जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच भाई बहन हैं, जिसमें भारती सबसे छोटी थी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। भाई किसी काम से कोरबा गया हुआ था। वहीं, मां और बाकी लोग घर पर मौजूद नहीं थे, तब उसने सुनने पन का फायदा उठाकर यह घातक कदम उठा है। मृतका भारती आठवीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी थी और घर पर रहकर काम करती थी। अचानक उसे क्या हुआ कि उसने की घातक कदम उठाया यह परिजनों के समझ से परे है।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, जहां उन्होंने जहर सेवन की बात की जानकारी होना नहीं बताया है। फिलहाल अभी पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की जांच की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय