बड़वानी
प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने जिले के दूरस्थ विकासखण्ड पाटी के ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोाकपर्ण किया। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने ग्रामीणों को शासन की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, गैस सिलेण्डर रिफलिंग योजना, आवास योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीणजन इन योजनाओं के तहत आवेदन करे। सिलेण्डर रिफलिंग योजना, आवास योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है, अतः संबंधित ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन की कार्यवाही करे जिससे उन्हे 450 रुपये में गैस सिलेण्डर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।
इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने ग्राम सेमली में पाईप पुलिया का लोकार्पण, ग्राम कण्ड्रा में उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का भूमिपूजन, ग्राम रोसर में पीएमजीएसवाय योजनान्तर्गत बनने वाले रोसर से घोंघसा मार्ग का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता चौहान, बरमा सोलंकी एवं भाजपा महामंत्री विक्रम चौहान, मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, जनपद उपाध्यक्ष रणजीत वास्कले सहित जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू