रायपुर
रायपुर में पिता-बेटे से मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। 4-5 लड़कों ने घूरने की बात को लेकर बहसबाजी शुरू की, फिर पत्थर और चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता के पसलियों में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उनसे लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़ित बुद्धसेन द्विवेदी का इलाज मेकाहारा में जारी है।
बेटे शिवम द्विवेदी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ नौकरी की बातचीत करने के लिए देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप गया हुआ था। वे दोनों पेट्रोल पंप के बाहर सड़क के किनारे बैठे हुए थे, इसी दौरान वहां से 4-5 लड़के पैदल गुजरे। तभी उन्होंने घूरने की बात कहते हुए बहसबाजी चालू कर दी।
बहसबाजी बढ़ी तो उन लोगों ने पहले गाली गलौज की और फिर मुझे और पिता को धक्का दे दिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक आरोपित ने पत्थर उठाकर पिता बुद्धसेन द्विवेदी की छाती पर पटक दिया। उन लोगों से चाकू से भी हमला किया जिससे शिवम की उंगली में चोट आई है वहीं उनके पिता की पसलियों में चोट आई है। इस मारपीट के बाद बुद्धसेन द्विवेदी और बेटे शिवम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
23 हजार और दो मोबाइल लूटे
इस वारदात के बाद पीड़ित शिवम का कहना है कि, पिता ट्रक ड्राइवरी का काम करते हैं। उनके पास 23 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जिसे आरोपितों ने लूट लिया। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हुए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय