भटगांव
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। दरअसल, यह मामला सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर का है। यहां एक युवक ने युवती के रिश्तेदारों को दो लाख रुपये देकर मंदिर में शादी की। वहीं सुहागरात के दिन ही दुल्हन उसे चकमा देकर फरार हो गई। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
दरअसल, युवक की 21 मई को मंदिर में शादी हुई थी। उसी रात जब स्वजन सोए हुए थे तो दुल्हन मौका देखकर वहां से फरार हो गई। कुछ घंटे बाद जब दूल्हा जागा तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है।
मंदिर में हुई थी दूल्हा-दुल्हन की शादी
युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाइल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल की फोटो भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के स्वजनों ने मंदिर में विवाह की बात कही और खर्च में दो लाख रुपये नगद ले लिए।
21 मई 2024 को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी हुई। इसके बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया था। रात के समय जब कमरे में दूल्हा सोया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली।
अपने स्वजनों को बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया तो मोबाइल बंद आया। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। मामले में कोतवाली टीआइ भावना सिंह ने कहा मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय