रायपुर
रायपुर नगर निगम ने राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सफाई के मामले में कड़ा रुख अपनाना आरंभ कर दिया है. आज नगर निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंदगी फैलाये जाने से सम्बंधित जनशिकायत मिलने पर अमलीडीह मुख्य मार्ग के किनारे की दुकानों पर छापामार अभियान चलाया. इस दौरान कई दुकान के बाहर गंदगी पाई गई. जिस पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया.
जोन 10 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन तांड़ी की मौजूदगी में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं और जोन 10 के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दुकानों की सफाई का निरीक्षण किया. इस दौरान गंदगी फैलाये जाने एवं दुकान में डस्टबिन नहीं रखे जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही मिली, इस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकान में डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वाले 15 दुकानदारों पर कुल 1850 रूपये का जुर्माना कर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए वसूला.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय