भोपाल
चुनाव आयोग इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों का जल्द ही ऐलान कर सकता है। निर्वाचन आयोग गत 2 महीनों से राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों का दौरा कर रहा है। चुनाव आयोग काफी समय से 5 राज्यों विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है।
माना जा रहा है कि 9 अक्टूबर को आयोग इन राज्यों में चुनावों का ऐलान कर सकता है। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस, बीआरएस समेत सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है।
चुनाव आयोग जल्द करेगा तारीखों का ऐलान
तय कार्यक्रम के इनुसार चुनाव आयोग इस महीने इन पांचों राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐालन कर सकता है। आयोग अगस्त में मिजोरम और छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। इसके बाद सितंबर में मध्य प्रदेश और राजस्थान का दौरा किया। चुनाव आयोग अब इस हफ्ते तेलंगाना का दौर कर रहा है।
इन पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तैयारियों की निगरानी के लिए कल तेलंगाना के हैदराबाद पहुंचा। 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होने जा रहा है। वहीं, 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा और तीन अन्य राज्यों का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश , राजस्थान (200 सदस्यीय विधानसभा) और तेलंगाना (119 सदस्यीय विधानसभा) में भी जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू