गाजियाबाद.
लोगों को पानी बचाने को लेकर जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन 9 जून को किया जाएगा। इसमें लोग पानी बचाने वाले पोस्टर लेकर अन्य लोगों को जागरूक करेंगे। फायर स्टार संस्था के तत्वाधान में इस मैराथन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के संस्थापक स्वदेश यादव ने बताया कि 9 जून को सवेरे छह बजे से राजनगर स्थित रामलीला मैदान से मैराथन की शुरुआत होगी। जो आरडीसी होते हुए वापस रामलीला मैदान पर समाप्त होगी। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को पानी बचाने का संदेश देना है।मैराथन में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को टी-शर्ट के साथ रिफ्रेशमेंट एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”