October 21, 2026

यूपी के शाहजहांपुर में ढाबे पर खड़ी बस में डंपर ने मारी टक्कर, 11 लोगों की मौत, सड़क पर लाशों के ढेर

शाहजहांपुर/सीतापुर.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शनिवार की भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण हादसे के बाद सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। चीख-पुकार के बीच परिजन अपनों को तलाशते दिखाई दिए।

जानकारी के अनुसार, गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर खुटार कस्बे के नजदीक शनिवार रात ढाबे पर खड़ी बस में बजरी से भरा डंपर टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर बस पर ही पलट गया। इस कारण लोग बुरी तरह दब गए। हादसे में बस सवार 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। सीतापुर जिले के रहने वाले सभी लोग पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। भीषण हादसे की वजह डंपर के चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद डंपर चालक का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश की जा रही है। गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर खुटार कस्बे के नजदीक शनिवार रात पलक झपकते ही 11 जिदगिंयां मौत की नींद सो गईं। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। जिस बस में कुछ देर पहले तक खुशी का आलम था, अब उसकी जगह करुण क्रंदन ने ले ली थी।  हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन लाशों के ढेर में अपनों को तलाशते रहे। यह मंजर देख पुलिसकर्मियों का कलेजा भी कांप उठा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed