हासन.
कर्नाटक के हसन में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई।
हसन में राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर एक ट्रक एक कार टकरा गई। कार मंगलुरु से लौट रही थी। कार में ड्राइवर समेत छह लोग सवार थे। कार में सवार परिवार चिक्काबल्लापुरा के निवासी थे।
कार में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा सवार थे। कार दुर्घटना में कार में सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, शवों को अस्पताला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस कार दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर के अलावा बाकी सब चिक्काबल्लापुरा के रहने वाले थे।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन