इंदौर
इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर ने आईआईटी इंदोर में स्टूडेंट्स के लिए साइबर सिक्योरिटी के लिए ई-समिट का आयोजन किया।
एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने अपनी 169वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों का प्रैक्टिकल नॉलेज दिया।
उन्होंने सभी से कहा कि आप सभी तो इस नई तकनीकी दुनिया और आगे ले जाने वाले हैं, आने वाले समय में और नई-नई तकनीके देखने को मिलेगी, तो हमें और नहीं चुनौतियां मिलेगी और उसका सामना हम जब ही कर सकते हैं जब हम सतर्क और जागरूक होंगे। इस दौरान स्टूडेंट्स ने एडिशनल डीसीपी से कई सवाल किये और विभिन्न साइबर क्राइम की बारीकियों को प्रैक्टिकल समझा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू