सुकमा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के भीमापुरम गांव में एक ग्रामीण के घर में जोरदार विस्फोट हुआ। नक्सलियों ने ग्रामीण के घर पर आईईडी लगा रखा था। विस्फोट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल अंदुरुनी होने के कारण घायल महिलाओं को अबतक बाहर नहीं लाया गया है। बताया जा रहा है कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भीमापुरम में रविवार की सुबह एक ग्रामीण के घर में आईईडी ब्लास्ट हुआ।
घर में मौजूद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने आने वाले दिनों में किसी घटना को अंजाम देने की नियत से ग्रामीण के घर में आईईडी छुपा कर रखा था, लेकिन इसका उपयोग नक्सली कर पाते उससे पहले ही हादसा हो गया। घायल महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात भी कही जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जगरगुंडा से सात किमी दूर भीमापुरम गाँव पड़ता है, जिसके कारण टीम अभी वहां नही गई है, घायल महिलाओं को वहां से निकालने के लिए टीम भेजी जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय