खरगापुर
जिले के खरगापुर थाने से भागे रेप के आरोपी ने का शव सोमवार सुबह उसके घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटकता मिला। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरअसल, 19 मई को खरगापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी 26 वर्षीय मूरत यादव निवासी पिपरा बिलारी को हिरासत में लिया था। थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। 19 मई से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन प्रधान आरक्षकों को एसपी ने लाइन अटैच किया था। इस बीच आज सुबह मूरत यादव का शव पिपरा बिलारी गांव में उसके घर करीब 200 मीटर दूर लगे कटहल के पेड़ से लटकता मिला। जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खरगापुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। परिजनों से पूछताछ में जुटी थी पुलिस इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि मूरत यादव के थाने से फरार हो जाने के बाद से पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ में जुटी थी। लगातार परिवार वालों को थाने बुलाया जा रहा था। पूरे घर के लोग पुलिस के रवैया से परेशान थे। टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि आज सुबह मूरत यादव का शव पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान