रायपुर
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश एवं आरटीओ आशीष देवांगन के मार्गदर्शन से जिले भर में चलाया जा रहा है सघन जाँच अभियान। रायपुर आरटीओ द्वारा माल वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि 21 मई से प्रारंभ हुए सघन जाँच अभियान में अब तक पच्चीस से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की जा चुकी है, जिसमे पिकअप, मेटाडोर,मैजिक तथा ट्रक शामिल है, इनमें यात्रियों का परिवहन किया जा रहा था। इन सभी पर कार्यवाही की गई जिसमें समन शुल्क एवं जब्ती की कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि माल वाहनों से यात्री परिवहन गैरकानूनी है। जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए यातायात विभाग को निर्देशित कर यातायात नियमों के पालन में मुस्तैदी लाने को कहा है। मालवाहकों को मालवाहन से यात्री परिवहन नहीं करने की समझाईश भी दी जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश में आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय