अल्मोड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मंगलवार को कार के खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गया और एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रूड़की के सिविल लाइन निवासी मुनेन्द्र सिंह सुबह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अल्मोड़ा के देघाट जा रहे थे। इसी दौरान चचरोटी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। घटना में मुनेंद्र, शशि और अदिति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अर्णव घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची तथा बचावकार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला गया।
उन्होंने बताया कि घायल अर्णव को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में लगी है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”