पिथौरागढ़/नैनीताल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी प्रकार के किसी नुकसान की सूचना नहीं है। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेश महर के अनुसार, पिथौरागढ़ में मंगलवार सुबह 06.43 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया।
रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। इसका केन्द्र उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलम में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झटका बहुत मामूली-सा था। लोगों को भूकंप के झटके का अहसास तक नहीं हुआ। उन्होंने आगे बताया कि जिले में किसी प्रकार के नुकसान की भी सूचना नहीं है।

More Stories
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन