नई दिल्ली
भारत की लड़कियों की अंडर-19 टीम ने कैंडी में मेजबान श्रीलंका को फाइनल में 3-0 से हराकर दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना खिताब बरकरार रखा। भारत ने इससे पहले नेपाल को सेमीफाइनल में 3-0 से हराया।
सोमवार को हुए फाइनल में भारत की सयाली वानी ने बिमांदी बंडारा को 11-6, 12-10, 11-8, प्रिथा वर्तिकर ने तमादी कविंदया को 7-11, 11-3, 11-7, 6-11, 11-8 जबकि तनीषा कोटेचा ने दिव्या धरानी को 11-8, 11-7, 11-7 से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 लड़कियों के फाइनल में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3-0 से शिकस्त दी जबकि अंडर-15 लड़कों के फाइनल में भी सार्थक आर्या ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दोनों मैच जीतकर भारत की 3-1 से जीत सुनिश्चित की।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई